how do judge the speed of ball (बॉल की स्पीड को कैसे मापते है)

 क्या आप जानते है ?

1. क्रिकेट में बॉल की गति को कैसे मापा जाता है ? यदि नहीं तो आपको बता दे की  क्रिकेट के खेल में गेंदबाजों की गति को मापने के लिए मुख्यतः दो तरीकों का प्रयोग किया जाता है।  





(i) रडार गन या स्पीड गन (Radar Gun) स्पीड गन में एक रिसीवर और एक ट्रांसमीटर लगा होता है। इस स्पीड गन को साइटस्क्रीन के पास एक ऊँचे खम्भे पर लगाया जाता है, जहाँ से स्पीड गन पिच की दिशा में एक सूक्ष्म तरंग भेजता है और पिच पर किसी भी वस्तु की गतिविधि की सूचना प्राप्त कर लेता है|

स्पीड गन के माध्यम से प्राप्त सूचना को एक इमेज प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर में डाला जाता है जो पिच पर अन्य वस्तुओं के बीच गेंद की शिनाख्त करता है और गेंद की गति बताता है|

 रडार गन या स्पीड गन के माध्यम से गेंद की गति की सटीक जानकारी मिलती है क्योंकि यह घूमती हुई गेंद की गति को बिना किसी त्रुटि के मापता है। ज्योंही गेंद रडार गन के सामने से गुजरता है वह तत्क्षण ही उसकी गति को रिकॉर्ड कर लेता है| यही कारण है कि किसी भी क्रिकेट मैच में जैसे ही गेंदबाज गेंद फेंकता है तो उसके गति का विवरण स्क्रीन पर दिखाया जाता है।



(ii) हॉक आई (Hawk Eye)-हॉक आई एक अचूक तकनीक है, क्योंकि यह 5 मिलीमीटर की सीमा के भीतर भी सही गणना करता है|  जिसके कारण इसे विभिन्न खेलों में सही निर्णय के लिए विकल्प के रूप में चुना गया है| हॉक आई एक ऐसा तकनीक है जो गेंद की गति को उसी प्रकार मापता है जैसा वह फेंका जाता है| इस तकनीक को मुख्य रूप से मिसाइल पर नजर रखने के लिए और मस्तिष्क की सर्जरी के लिए बनाया गया था।इस तकनीक में छह कैमरों के माध्यम से आंकड़े प्राप्त किए जाते हैं|

 इस तकनीक के माध्यम से गेंदबाज के हाथ से गेंद के निकलने से लेकर डैड बॉल घोषित होने तक के आंकड़ों का उपयोग किया जाता है| इसके बाद यह तकनीक 3D छवि के रूप में गेंद की गति एवं दिशा की जानकारी प्रस्तुत करता है। इस तकनीक के माध्यम से गेंद की सटीक गति का आकलन होता है क्योंकि हॉक आई तकनीक द्वारा गेंद की दिशा को स्पष्ट रूप से देखा जाता है| इस तकनीक के माध्यम से गेंद की दिशा और स्विंग को एक साथ मापा जाता है| इस तकनीक के माध्यम से प्रामाणिकता के साथ यह कहा जा सकता है कि गेंद स्टंप पर लग रही है या नहीं| इसके अलावा यह तकनीक गेंद की वैधानिकता को भी सुनिश्चित करता है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ